Spot Admission Round-2 in UG-CBCS (B.A., B.Sc., B.Com.)-Session: 2026-30 (Academic Session: 2026-27)
स्पॉट नामांकन सूचना: रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम अवसर
जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों में सी०बी०सी०एस० आधारित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र (2026-30) में उपलब्ध रिक्त सीटों के विरूद्ध Spot Admission Round आयोजित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन का अवसर प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण समय-सारणी:
Spot Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन: 06-08 अक्टूबर 2026
मेरिट सूची/पात्र अभ्यर्थियों की सूची: 09 अक्टूबर 2026
नामांकन : 10-12 अक्टूबर
पूर्व के नामांकन चरणों में जिन अभ्यर्थियों का किसी भी कॉलेज में नामांकन नहीं हो सका है, वे पंजीकृत अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी से उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवेदन कर सकेंगे तथा अधिकतम 03 महाविद्यालयों एवं 05 विषयों के नए विकल्प दे सकेंगे।
Spot Admission केवल उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध होगा। महाविद्यालयवार एवं विषयवार रिक्तियों का विवरण सम्बंधित Portal पद उपलब्ध रहेगा।
जिन अभ्यर्थियों का पूर्व में नामांकन हो चुका है, वे Spot Admission हेतु पात्र नहीं होंगे।
जय प्रकाश विश्वविद्यालय के पंजीकृत अभ्यर्थी Spot Admission हेतु Samarth Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करेंगे। अभ्यर्थी उसी Portal का उपयोग करेंगे, जिस पर उनके द्वारा पूर्व में नामांकन हेतु पंजीकरण किया गया था।
Admission Portal:- jpvadm.samarth.edu.in
अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व Portal पर उपलब्ध महाविद्यालयवार एवं विषयवार रिक्त सीटों का अवलोकन कर अपने विकल्प सावधानीपूर्वक प्रस्तुत करें।
Vacant Seat Matrix:👇
Application Apply Link 👇Open
Important Notifications:

General Instructions for Applicants:
PROSPECTUS:






Comments