Spot Admission Round for Admission in PG-CBCS (M.A., M.Sc., M.Com.)—Session: 2026-28 (Academic Year: 2026-27)
स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 में Spot Admission Round हेतु नया आवेदन के संबंध में:
जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अंतर्गत संचालित स्नातकोत्तर विभागों एवं संबंधित महाविद्यालयों में स्रातकोत्तर सत्र 2026-28 के प्रथम सेमेस्टर में शेष रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु मेधा सूची तैयार की जानी है।
इस हेतु दिनांक 10.10.2026 से 12.10.2026 तक ऑनलाइन पोर्टल निम्नलिखित कार्यों के लिए खुला रहेगा-
1. नया आवेदन (Fresh Application):
वैसे विद्यार्थी जिन्होंने स्रातकोत्तर सत्र 2026-28 में नामांकन हेतु पूर्व में आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित अवधि में विश्वविद्यालय के Admission Portal के माध्यम से नया ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी संबंधित विषय स्नातकोत्तर विभाग/महाविद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों की स्थिति अवश्य देख लें।
2. पूर्व से आवेदन कर चुके विद्यार्थी (Old Applicants):
वैसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन आवेदन किया था, परंतु किसी कारणवश अब तक नामांकन नहीं ले सके हैं, वे अपने Login ID के माध्यम से लॉगिन कर उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार अपने विषय/Programme तथा स्रातकोत्तर विभाग/महाविद्यालय के विकल्प में संशोधन/अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पुनः नया पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी।
3. अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व Portal पर उपलब्ध महाविद्यालयवार एवं विषयवार रिक्त सीटों का अवलोकन कर अपने विकल्प सावधानीपूर्वक प्रस्तुत करें।
4. Sport Admission Round, स्नातकोत्तर नामाकन सत्र 2026-28 में उपलब्ध रिक्त सीटो पर नामांकन का अंतिम अवसर है।
महत्वपूर्ण समय-सारणी:
Spot Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि: 10.10.2026 से 12.10.2026 तक
मेधा सूची/पात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित करने की तिथि: 13.10.2026
मेधा सूची के आधार पर नामांकन लेने की तिथि: 15.10.2026
नोटः- अभ्यर्थी आवेदन अथवा विकल्प अपडेट करते समय महाविद्यालय / स्नातकोत्तर विभाग का चयन सावधानीपूर्वक करें साथ ही अभ्यर्थी विषय का चयन अपने Major/Minor विषय के आधार पर ही करेंगे।
Important Notifications:


General Instructions for Applicants:
PROSPECTUS:






Comments